आगामी स्नातक चुनाव एवं शिक्षक चुनाव तैयारी के संबंध में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा हलवासिया कोर्ट हजरतगंज में बैठक का आयोजन किया गया।
लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एमएलसी अवनीश सिंह, पवन सिंह चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे और चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के लिए पात्र मतदाताओं के फॉर्म भरवाने के लिए क्षेत्रवार कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सुनिश्चित की।
आनंद द्विवेदी ने सभी मंडल स्तरीय टीमों को सक्रिय रहने और अपने-अपने मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र व बूथ पर जाकर स्नातक एवं शिक्षकों के मतदान के लिए फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर फॉर्म जमा किए जाएं ताकि वह मतदाता बन सकें। आनंद द्विवेदी ने विधानसभा स्तर से लेकर पोलिंग स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी ।
विगत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से शिक्षक प्रत्याशी के रूप में विजेता एमएलसी अवनीश सिंह ने मतदाता पंजीकरण के लिए आवश्यक जानकारी देते हुए बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए पोलिंग संख्या बढ़कर लगभग 90 की गई है जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। स्नातक वोटर पंजीकरण के लिए आधार कार्ड और स्नातक प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बैठक में महामंत्री राम अवतार कनौजिया, अमित गुप्ता, राजीव मिश्रा, घनश्याम अग्रवाल, चेतन सिंह बिष्ट, सौरभ वाल्मीकि, राकेश सिंह, विनायक पांडे, पंकज सक्सेना सहित सभी विधानसभाओं के प्रभारी से लेकर पोलिंग प्रभारी तक उपस्थित रहे।







