मंशा देवी फाटक के पास बीती रात एक्सयूवी 500 कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और छत तक उखड़ गई।
दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो ऋषिकेश के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि दो की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार की रफ्तार तेज थी और अचानक सामने जानवर आ जाने से यह हादसा हुआ।








