उत्तराखंड की अधिष्ठात्री मां नंदा देवी की पावन लोकजात यात्रा आज विधि-विधान के साथ शुरू हो गई है। मां नंदा के सिद्धपीठ कुरुड़ से दशोली और बधाण की डोलियां भक्तों के साथ कैलाश की ओर रवाना हुई हैं। इस यात्रा को उत्तराखंड राज्य के लोग अपनी सबसे पावन यात्रा मानते हैं।








