Friday, March 6, 2026
spot_img
26.5 C
Lucknow
Friday, March 6, 2026
Homeप्रदेशउपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह और लखनऊ महानगर अध्यक्ष...

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह और लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एसआरएस पिक्चर हॉल में गोदान फिल्म देखने पहुंचे

*उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह और लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गोमती नगर में एसआरएस पिक्चर हॉल में गोदान फिल्म देखी।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने फिल्म देखने के बाद कहा कि भारतीय संस्कृति के साथ जुडी फिल्म को देखना बहुत ही अनूठा अनुभव है। गौ माता पर बनाई गई यह बहुत अच्छी फिल्म है ।गौमाता पर हो रहे अत्याचार, अनाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को रोकना है। गौ माता के संवर्धन के लिए काम करना है जिससे हमारी संस्कृति की रक्षा होगी और संस्कारों को आगे बढ़ा सकेंगे।
निर्माता निर्देशक और फिल्म से जुड़े सभी लोगों को फिल्म की सफलता के लिए बधाई देता हूं और अभिनंदन करता हूं।

नीरज सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को माता के रूप में पूजने की परंपरा है, गाय की सेवा भारतीय धर्म का अभिन्न अंग है। गोदान हमारी परंपराओं को दर्शाती और गौ संरक्षण पर केंद्रित दर्शनीय फिल्म है।
आनंद द्विवेदी ने कहा कि फिल्म के माध्यम से गौ माता के प्रति श्रद्धा और भारतीय संस्कृति में गौ संरक्षण का सशक्त संदेश देने में सफल हुई है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि पार्टी वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अपराह्न 3:30 बजे के शो में फिल्म देखी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!