Wednesday, March 26, 2025
spot_img
36.1 C
Lucknow
Wednesday, March 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशउत्तर प्रदेशउप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक,प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने...

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक,प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने लखनऊ महानगर में बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम सुना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अति लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 113वें संस्करण को आज लखनऊ महानगर में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पश्चिम विधानसभा के मंडल-3 अंतर्गत बूथ संख्या 360 पर और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कैंट विधानसभा के मंडल 2 में बूथ संख्या 89 पर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

पश्चिम विधानसभा में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी संतोष सिंह , प्रदेश महामंत्री संजय राय, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, अंजनी श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, पार्षद गौरी सांवरिया, कौमुदी त्रिपाठी, शिवपाल सांवरिया, पुष्प लता अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र वासियों के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना।

कार्यक्रम के उपरांत भूपेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में अलग-अलग विषयों पर देश की जनता से संवाद करने का काम किया है। प्रधानमंत्री जी लगातार अलग-अलग सामाजिक राजनीतिक, तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में लोगों द्वारा किए जा रहे नवाचार और उद्योगों के विषय में भी चर्चा करते हैं। प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन हम लोगों के लिए प्रेरणा देने वाला है। देश और समाज के सभी वर्गों के प्रति प्रधानमंत्री जी की चिंता और स्नेह कार्यक्रम से प्रदर्शित होता है।
लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने का देश की जनता ने अवसर दिया है। केंद्र की सरकार और प्रदेश की सरकार ने आम आदमी से जुड़े विषयों पर निरंतर कार्य किया है और कर रही है जिसके तहत बदलता हुआ देश और उत्तर प्रदेश दुनिया के सामने है। उत्तर प्रदेश की आज से 10 साल पहले बीमारू राज्यों में गिनती होती थी। उत्तर प्रदेश में आराजकता थी और प्रदेश में दंगाइयों का वर्चस्व था। लेकिन आज एक बदलता हुआ विकसित उत्तर प्रदेश सबके सामने है आज महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश सबसे बड़ी व्यवस्था है सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, एयरपोर्ट आज उत्तर प्रदेश में है। हमारी सरकार ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के उत्थान के संकल्प को पूरा करने का कार्य किया है।
कांग्रेस पार्टी का समाज और देश को बांटने का जो ऐजंडा था उसके कारण हम लोग लंबे समय तक गुलाम रहे और उसकी विकृति समाज में आज भी दिखाई देती है और उसी एजेंडे को लेकर विपक्ष आज भी आगे बढ़ रहा है। समाज में टकराव और तनाव पैदा करना ही उनका एजेंडा है।
इस चुनाव में हमने छदम युद्ध का सामना किया है। इतनी बड़ी पराजय के बाद भी अपने को विजयी दर्शा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के नकारात्मक प्रक्रिया से हम सभी को सावधान रहना है।

1 सितंबर से पार्टी सदस्यता अभियान आरंभ कर रही है जिसमें हमें घर-घर जाकर सबसे मिलना है और विपक्ष की नकारात्मकता का जवाब देना है। समाज के लिए जो लोग कुछ करना चाहते हैं उनको भी सदस्य बनाकर पार्टी से जोड़ना है।

प्रधानमंत्री जी द्वारा किए गए आह्वान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मुहीम का हिस्सा बने तथा धरती माँ को पवित्र व स्वच्छ बनाएं। इसके साथ ही आगामी 1 सितंबर से 30 सितंबर तक मनायें जाने वाले ‘पोषण माह’ में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अपने क्षेत्र में पोषण के प्रति जागरूकता वाले इस अभियान से अवश्य जुड़ें।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि लखनऊ महानगर में मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर सुना गया जिसमें मुख्य रूप से एमएलसी मुकेश शर्मा ने पूर्व मंडल की बूथ संख्या 344 पर, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने उत्तर विधानसभा की बूथ संख्या 365 पर, विधायक ओपी श्रीवास्तव ने पूर्व विधानसभा में बूथ संख्या 165 पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्र वासियों के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Verified by MonsterInsights