ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर यहूदी समुदाय के हानुक्काह (Hanukkah) उत्सव के दौरान आतंकी हमला हुआ है रिपोर्ट्स के अनुसार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसके बाद सुरक्षाबलों की कार्रवाई में दोनों संदिग्ध आतंकी मारे गए। एक हमलावर की पहचान नवीद अकरम के रूप में बताई जा रही है।मीडिया रिपोर्ट्स में अब तक 10 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने घटना को लेकर संयम बरतने की अपील करते हुए कहा है कि जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर न पहुंचा जाए। हालात गंभीर बने हुए हैं और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।








