Friday, March 6, 2026
spot_img
26.5 C
Lucknow
Friday, March 6, 2026
Homeप्रदेशग्रीनबेरी वर्ल्ड स्कूल में राज्य स्तरीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप का सफल आयोजन

ग्रीनबेरी वर्ल्ड स्कूल में राज्य स्तरीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप का सफल आयोजन

लखनऊ — ग्रीनबेरी वर्ल्ड स्कूल ने उत्तरप्रदेश के लिए एक राज्य स्तरीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया, जिसमें प्रदेश भर से आए प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों ने अपनी शक्ति, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और आर्म रेसलिंग अकादमियों के खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। अलग-अलग आयु और भारवर्गों में योजित मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन तकनीक, ताकत और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का परिचय दिया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में शारीरिक फिटनेस, आत्मविश्वास और मानसिकदृढ़ता को बढ़ावा देना तथा पारंपरिक खेलों के साथ-साथ वैकल्पिक खेलों को भी प्रोत्साहित करना था।
प्रतियोगिता का संचालन मानक सुरक्षा नियमों के अंतर्गत अनुभवी रेफरीज़ द्वारा किया गया, जिस से निष्पक्ष औ पेशेवर खेल वातावरण सुनिश्चित हुआ।कार्यक्रम के दौरान छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति ने माहौल को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।
इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन श्री राजेश कुमार गुप्ता ने आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए इसे एक उत्कृष्ट प्रयत्न बताया |स्कूल की निदेशिका कु.आयुषी गुप्ता ने आर्म रैसलिंग फेडरेशन उत्तरप्रदेश को बहुत बधाई देते हुए ग्रीन बरी स्कूल की ओर से भविष्य में भी ऐसे प्रयोजनों को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया I प्रबंध निदेशिका श्रीमती शिप्रा उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य श्रीमती कोमल बलेचा ने इस आयोजन के सफलतम एवं सुचारु प्रबंध के लिएअपने शिक्षकों ,बच्चों एवं उत्तरप्रदेश आर्म रैसलिंग फेडरेशन के प्रबंधक श्री सुमित अग्रवाल एवं श्री मनोज को धन्यवाद दिया और राज्य स्तरीय खेल आयोजन की मेज़बानी पर गर्व व्यक्त किया और शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से समग्र विकास के प्रति ग्रीन बेरी वर्ल्ड स्कूल की प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।
आर्म रेसलिंग चैंपियन शिप का समापन विजेताओं और प्रतिभागियों के सम्मान समारोह के साथ हुआ, जिसमें जीत के साथ-साथ समर्पण, मेहनत और खेल भावना का भी उत्सव मनाया गया। यह आयोजन उत्तरप्रदेश में प्रतिस्पर्धात्मक खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में ग्रीनबेरी वर्ल्ड स्कूल की एक और महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!