दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया गांधी को नागरिकता से जुड़े मामले में नोटिस जारी किया है। आरोप है कि भारतीय नागरिकता लेने से पहले ही उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल कर लिया गया था। इसी मामले में कोर्ट ने स्पष्टीकरण मांगा है। मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब सोनिया गांधी आज अपना 79वां जन्मदिन मना रही हैं।








