दिल्ली में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भव्य स्वागत भारत–रूस दोस्ती को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाला ऐतिहासिक क्षण राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को लेकर महत्वपूर्ण वार्ताएँ जारी हैं।दशकों पुराने भरोसेमंद संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में यह दौरा बड़े अवसर के रूप में देखा जा रहा है।इसी बीच, विदेश राज्य मंत्री कीर्ति बर्धन सिंह ने भी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात कर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।यह मुलाकात दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संवाद को और गति देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।भारत–रूस सहयोग रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, अंतरिक्ष और सांस्कृतिक संबंधों में नए अध्याय की शुरुआत की ओर बढ़ रहा है।दिल्ली में भारत–रूस मित्रता का एक और मजबूत संदेश दुनिया के सामने








