Friday, March 6, 2026
spot_img
26.5 C
Lucknow
Friday, March 6, 2026
Homeप्रदेशदेश को आर्थिक महाशक्ति बनाने वाला बजट- डा. नीरज बोरा

देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने वाला बजट- डा. नीरज बोरा

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार के बजट से संबंधित जनसंवाद के उद्देश्य से लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पुरनिया स्थित विधायक कार्यालय पर बजट चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में वक्ताओं ने केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार के बजट के प्रमुख प्रावधानों, नई योजनाओं तथा जनकल्याणकारी घोषणाओं की विस्तार से जानकारी दी।

विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि प्रस्तुत बजट जनकल्याण की मजबूत आधारशिला है जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि बजट का विशाल आकार देश की मजबूत अर्थव्यवस्था का संकेत है और यह भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में ठोस एवं प्रभावी कदम सिद्ध होगा।

चौपाल में किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों तथा वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े विषयों पर विशेष चर्चा की गई तथा उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक विवेक सिंह तोमर ने भी बजट की खूबियां गिनायी।
जन संवाद चौपाल कार्यक्रम में घनश्याम अग्रवाल,शैलेंद्र स्वर्णकार पार्षद प्रतिनिधि लाला लाजपत राय वार्ड, टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि, चन्द्रशेखर गुप्ता, रमन निगम, अनुराग मिश्रा, सी.बी.सिंह, पृथ्वी गुप्ता, राघवराम तिवारी, स्वदेश सिंह, अवधेश त्रिपाठी, मान सिंह यादव, सुदर्शन कटियार, सौरभ तिवारी, राजकुमार मौर्या, मुसव्विर अली मंशू, राकेश पाण्डेय, अनूप सिंह, सतीश वर्मा, कृपाशंकर मिश्र सहित अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!