Friday, March 6, 2026
spot_img
26.5 C
Lucknow
Friday, March 6, 2026
Homeप्रदेशपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान - लखनऊ महानगर कार्यशाला संपन्न

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान – लखनऊ महानगर कार्यशाला संपन्न

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की लखनऊ महानगर कार्यशाला हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट सभागार में सम्पन्न हुई। कार्यशाला को मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री संजय राय, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने संबोधित किया।

संजय राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन कार्यकर्ता आधारित है।भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है और प्रशिक्षण से उसकी क्षमता, दक्षता और वैचारिक क्षमता का विकास होता है। प्रशिक्षण पार्टी की सतत प्रक्रिया और अभिन्न अंग है उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही सशक्त संगठन का निर्माण होता है।
संजय राय ने बताया कि 7 मार्च से 14 अप्रैल तक दो दिवसीय मंडल कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें रात्रि प्रवास भी शामिल है।

डॉ नीरज सिंह ने कहा कि दीनदयाल जी का जीवन प्रकाश स्तंभ है। उन्होंने राष्ट्र प्रथम, एकात्म मानववाद, अंत्योदय और अनेकता में एकता की अवधारणा दी जो पार्टी के मूल आधार है और प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से पार्टी पंडित जी और संस्थापक सदस्यों की विचारधाराओं को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करती है। कार्यशाला से कार्यकर्ताओ में सेवा, समर्पण तथा राष्ट्रहित की भावना और अधिक प्रखर होगी।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान संगठनात्मक एकजुटता को और मजबूत करेगा तथा आगामी दायित्वों के निर्वहन में कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यशाला में बड़ी स्क्रीन पर पीपीटी डिस्प्ले के माध्यम से पार्टी के नवाचार, पंच परिवर्तन, आगामी कार्यक्रम और अन्य करणीय कार्यो को भी दर्शाया गया और उनके संबंध में प्रशिक्षित किया गया।
कार्यशाला में अवध क्षेत्र, लखनऊ महानगर व मंडल स्तर के पदाधिकारी और कार्यशाला संयोजक व सहसंयोजक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!