शामली जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।फारुख ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी।हत्या के बाद तीनों शवों को शौचालय के टैंक में दबाकर ऊपर पक्का फर्श बनवा दिया गया।बताया जा रहा है कि पत्नी के बिना बुर्का पहने घर से बाहर जाने पर फारुख खफा था।इसी बात को लेकर उसने पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या कर ट्रिपल मर्डर को अंजाम दिया।








