Friday, March 6, 2026
spot_img
26.5 C
Lucknow
Friday, March 6, 2026
Homeप्रदेशपत्नी की हत्या कर शव को घर के पीछे दफनाने के मामले...

पत्नी की हत्या कर शव को घर के पीछे दफनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति गिरफ्तार कर लिया है

गोरखपुर पत्नी की हत्या कर शव को घर के पीछे दफनाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी पति के साथ उसके माता-पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामला बेलघाट थाना क्षेत्र के बेडली कुंड गांव का बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार 25 दिसंबर 2025 को श्याम नारायण के पुत्र अर्जुन ने अपनी पत्नी खुशबू की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को घर के पीछे करीब छह फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया और पत्नी के लापता होने का नाटक करता रहा। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घर के पीछे खुदाई कर शव बरामद किया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि उसे पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से मोबाइल पर बात करने का शक था, जिसके चलते उसने हत्या कर दी।

पुलिस ने जांच में सहयोग करने के आरोप में आरोपी के पिता श्याम नारायण और मां रमावती उर्फ तारा को भी गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!