Friday, March 6, 2026
spot_img
26.5 C
Lucknow
Friday, March 6, 2026
Homeप्रदेशपश्चिम बंगाल के रानाघाट से लोकसभा सदस्य जगन्नाथ सरकार ने एक भारत...

पश्चिम बंगाल के रानाघाट से लोकसभा सदस्य जगन्नाथ सरकार ने एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत लखनऊ प्रवास के दौरान प्रेस वार्ता को संबोधित किया

पश्चिम बंगाल के रानाघाट से लोकसभा सदस्य जगन्नाथ सरकार ने एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत लखनऊ प्रवास के दौरान प्रेस वार्ता को संबोधित किया और लखनऊ में रह रहे बंगाली समाज के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया ।
सांसद जगन्नाथ सरकार ने वीवीआइपी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता में ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी फ्लॉप रहीं, जनता को अब विकास करने वाली सरकार चाहिए।उन्होंने ममता बनर्जी पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता दिलाने में मदद करने और पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि एसआईआर वोटर लिस्ट दुरुस्त करने की चुनाव आयोग की एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन ममता बनर्जी इसका विरोध करती हैं क्योंकि वह घुसपैठियों को मतदाता बनाए रखना चाहती है।
इसी क्रम में भारत के अलग-अलग राज्यों में रहने वाला बंगाली समाज से आगामी विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं। उनके मुताबिक जिनके वोट है, वह वोट दें और नहीं है तो वह अपने रिश्तेदारों व परिचितों के माध्यम से पश्चिम बंगाल सरकार की नीतियों से आम जन को अवगत कराएं।

मुर्शिदाबाद, मालदा में हो रहे दंगों का भी जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी चरम पर है। आम व्यक्ति का जीना मुश्किल हो गया है। इन सब के पीछे लोकसभा सदस्य जगन्नाथ ने पश्चिम बंगाल की सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि गोवा, यूपी सहित अन्य राज्यों में जाकर बंगाल समाज के लोगों को जोड़ने की मुहिम तेज की जाएगी। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बांग्ला देश से आने वाले घुसपैठियों पर सख्ती न करने की बात भी कही।

जगन्नाथ ने कहा कि बंगाल अपनी संस्कृति विरासत के लिए हमेशा से पूरे विश्व में जाना जाता रहा है। बंगाली अपने दिमाग के कारण ही पूरे विश्व में छाया रहा। आज यही बंगाली अपने ही राज्य में मात खा रहा है और इस्लामिक जमात के लोग, बंगाल के रहने वाले मूलनिवासी पर हावी हो रहे हैं।

उन्होंने कई महापुरुषों का नाम लेते हुए कहा कि आज पश्चिम बंगाल की अस्मिता खतरे में है। इसके लिए देश ही नहीं विदेश में रहने वाले बंगाली समाज को एकजुट होने की जरूरत है।

रविंद्र पल्ली में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान बंगाली समाज के लोगों से मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में पश्चिम बंगाल पहुंचने का भी आह्वान किया

प्रेस वार्ता में भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, महामंत्री राम अवतार कनौजिया, अभियान प्रदेश सह संयोजक सूरज सिंह सोमवंशी, डिंपल दत्ता, अनुराग साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!