उत्तराखंड- ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में पुलिस ने चीला नहर के पास इवाना रिसॉर्ट में चल रही रेव पार्टी पर छापा मारा। छापे में मुजफ्फरनगर के 28 कारोबारी और 9 युवतियां पकड़ी गईं।
पुलिस जांच में पता चला कि इस पार्टी का मास्टरमाइंड मनोज कुमार है जो एक एग्रीकल्चर कंपनी में एरिया मैनेजर है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने उसे 4 करोड़ का सेल्स टारगेट दिया था और डिस्ट्रीब्यूटर व दुकानदारों को लुभाने के लिए उसने यह रंगीन आयोजन किया था।








