Thursday, January 22, 2026
spot_img
24 C
Lucknow
Thursday, January 22, 2026
spot_img
Homeप्रदेशपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दिल दहला देने वाला हादसा दो कारों में टक्कर...

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दिल दहला देने वाला हादसा दो कारों में टक्कर 5 की मौत 4 घायल

बाराबंकी उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बुधवार दोपहर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खड़ी वैगन आर कार में पीछे से तेज रफ्तार ब्रेज़ा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों कारों में आग लग गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना सुबेहा थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, वैगन आर कार एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़ी थी। कार में कुछ लोग बैठे थे, जबकि कुछ बच्चे नीचे उतरकर पानी पी रहे थे। तभी लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ब्रेज़ा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही क्षणों में दोनों वाहनों में आग भड़क उठी।
स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कारों में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। घटना की सूचना पाकर पुलिस और दमकल विभाग की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज़ी से संचालित करने तथा घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!