Tuesday, December 9, 2025
spot_img
13 C
Lucknow
Tuesday, December 9, 2025
spot_img
Homeप्रदेशपूर्व डीजीपी को भी नहीं बख्शा प्रयागराज पुलिस ने

पूर्व डीजीपी को भी नहीं बख्शा प्रयागराज पुलिस ने

पंजाब के पूर्व डीजीपी शशिकांत ने प्रयागराज पुलिस पर अभद्रता का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि संगम क्षेत्र में तैनात एसआई और एएसआई रैंक के पुलिसकर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज और अपमानजनक व्यवहार किया।

शशिकांत के अनुसार, भीड़ होने पर जब उन्होंने एक दरोगा से मदद मांगी तो वह मोबाइल से नज़र उठाए बिना गुस्से में बोल पड़ा। गेट पर मौजूद एक अन्य पुलिसकर्मी ने भी परिचय देने के बावजूद धमकी भरे अंदाज़ में कहा— “पीछे हट, वीआईपी पास ला।”

पूर्व डीजीपी ने इस घटना की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है, जिसके बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!