फर्रुखाबाद कमालगंज थाना क्षेत्र के अमानाबाद गांव में बिजली बिल वसूली के दौरान बवाल हो गया।19,438 रुपये का बकाया वसूलने पहुंची सरकारी टीम पर उपभोक्ता विजय बहादुर ने ईंट-पत्थर बरसा दिए।घटना के बाद टीम को बिना वसूली के लौटना पड़ा, मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।








