Tuesday, January 13, 2026
spot_img
8 C
Lucknow
Tuesday, January 13, 2026
spot_img
Homeप्रदेशभाजपा नेता डॉ नीरज सिंह ने पूरब विधानसभा शत प्रतिशत पात्र...

भाजपा नेता डॉ नीरज सिंह ने पूरब विधानसभा शत प्रतिशत पात्र मतदाताओं के फार्म भरवाने पर विस्तृत चर्चा की

भाजपा लखनऊ वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह नेपूरब विधानसभा के इंदिरा नगर पारिजात पैलेस स्थित एसआईआर कार्यालय में विधानसभा अभियान संयोजक, सहसंयोजक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं पार्षद गण के साथ बैठक कर के बढ़ी हुई तारीख तक शत प्रतिशत पात्र मतदाताओं के फार्म भरवाने पर विस्तृत चर्चा की।

नीरज सिंह ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि किन्ही कारणों से छूट रहे मतदाताओं के फार्म भरवाने के लिए हम सबको युद्ध स्तर पर काम करना है। मतदाता बने रहने के लिए सभी के पास अभी पर्याप्त मौका है। 26 दिसंबर तक ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से गणना प्रपत्र भरकर जमा कर सकते हैं। मतदाता पुनरीक्षण अभियान संवैधानिक प्रक्रिया है लेकिन विपक्ष द्वारा निरंतर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में जोड़ने से ना रहे और मृतक व घुसपैठियों के नाम सूची में ना रहे।

ऐसे लोगों को भी चिन्हित करना है जो लोग ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं और लखनऊ में रह रहे हैं लेकिन उन्होंने लखनऊ में मतदाता होते हुए भी अभी यहां फॉर्म नहीं जमा किया है।

दूसरे स्तर पर हमें 18 वर्ष पूर्ण हो चुके नए मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष जोर देना होगा। नए मतदाता के रूप में फॉर्म 6 भरवा करके हर वार्ड से इक्कीस सौ नए मतदाताओं का नाम जोड़ने का लक्ष्य दिया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि संगठन की योजना के अनुसार 20 दिसंबर को विशेष अभियान के अंतर्गत संध्या फेरी और 21 दिसंबर को प्रभात फेरी करते हुए हर वार्ड में मतदाता के घर जाना है और संपर्क करके छूट रहे पात्र मतदाताओं के फार्म भरवा कर जमा करवाने हैं।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!