लखनऊ – सरोजनी नगर में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा की कार का शीशा तोड़कर उसमें मांस के टुकड़े रखे जाने का मामला सामने आया है सोमवार सुबह कार का पिछला शीशा टूटा मिला, अंदर करीब 2 किलो मांस रखा था। राहुल मिश्रा ने इसे बदनाम करने की साजिश बताया है सूचना पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है









