Thursday, January 22, 2026
spot_img
19 C
Lucknow
Thursday, January 22, 2026
spot_img
HomeBlogभाजपा वरिष्ठ नेता डॉक्टर नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने...

भाजपा वरिष्ठ नेता डॉक्टर नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने एसआईआर अभियान पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

भाजपा वरिष्ठ नेता डॉक्टर नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने लखनऊ मध्य विधानसभा एसआईआर अभियान संयोजकों, मंडल अध्यक्ष, पार्षद और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और मतदाता सूची में छूट रहे पात्र लोगों के नाम प्रक्रियागत जुड़वाएं जाने के साथ ही मृतक, विस्थापितों और घुसपैठियों के नाम सूची में ना रहे इसके संदर्भ में विस्तृत चर्चा की।

डॉ नीरज सिंह ने कहा कि पारदर्शीता के साथ त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है, इसलिए इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने अभियान में लगे सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि निरंतर आम जनता को इस अभियान के प्रति जागरूक करें और प्रक्रियागत फॉर्म भरवा कर जमा करवाने में सहयोग करें।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण हो चुके नए मतदाताओं को भी फॉर्म भरने के लिए जागरूक करें। साथ में घोषणा पत्र भी भरे और निर्धारित मानकों के अनुसार सही जानकारी उपलब्ध कराए ताकि फॉर्म निरस्त न हो।

भाजपा लखनऊ महानगर पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रदीप भार्गव के बर्लिंगटन चौराहे स्थित आवास पर बैठक में रजनीश गुप्ता, चेतन सिंह बिष्ट, विजय भुर्जी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, मनोज गुप्ता, मनोज रस्तोगी,अनिल कश्यप , प्रवीण कंचन अभियान विधानसभा संयोजक कृष्ण कुमार लोधी, मोहित रावत मंडल महामंत्री, पार्षद और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!