महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर भारत ने फिर से चैंपियन बन गया है।
चीन के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया और गेंद को ज्यादातर समय अपने नियंत्रण में रखा और दूसरी तरफ चीन के खिलाड़ी मैच में एक भी गोल करने में नाकामयाब रहे।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास को दोहराया है। दरअसल, महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर भारत ने फिर से चैंपियन बन गया है।
चीन के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया और गेंद को ज्यादातर समय अपने नियंत्रण में रखा और दूसरी तरफ चीन के खिलाड़ी मैच में एक भी गोल करने में नाकामयाब रहे।
भारत ने तीसरी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है और साउथ कोरिया की बराबरी कर ली है।
बता दें कि, साउथ कोरिया ने भी 3 बार ACT चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल तीन बार जीता था।
हरेंद्र सिंह के मुख्य कोच रहते हुए भारतीय महिला टीम ने अपना पहला खिताब जीता।
वहीं भारत की तरफ से एकमात्र गोल दीपिका ने किया है। सलीमा टेटे के अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में दबदबा कायम रखा और पूरे टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारा। सेमीफाइनल में भारत ने जापान को 2-0 से मात दी थी। ये तीसरी बार है जब भारत एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने में कामयाब हुआ है। इससे पहले भारत ने 2016, 2023 में ये खिताब अपने नाम किया था।