Friday, March 6, 2026
spot_img
26.5 C
Lucknow
Friday, March 6, 2026
Homeप्रदेशमंजूश्री करेगी काव्यात्मक नाटय मंचन

मंजूश्री करेगी काव्यात्मक नाटय मंचन

लखनऊ 19 फरवरी मंजुश्री संस्था द्वारा स्थानीय गोमतीनगर कार्यालय मे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । संस्था के कार्यक्रम संयोजक विवेक शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था ने विगत 40 वर्षों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रदर्शन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है।
संस्था द्वारा लगभग विभिन्न सामाजिक मुद्दो पर 40 नाटकों को तैयार करके के 100 से भी ज्यादा मंचन कराये है । इसी श्रृंखला मे मंजुश्री संस्था द्वारा आगामी 20 फरवरी 2026 को, संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में, सायंकाल 6:30 बजे काव्यात्मक नाट्य मंचन करने जा रहा है । प्रेस वार्ता के समय आगामी नाटक के प्रशिक्षण का प्रदर्शन कराते हुए
नाट्य निर्देशक शैलेश श्रीवास्तव ने बताया की पूज्य गुरू गोविंद सिंह की प्रसिद्ध लाइनो ” पुर्जा पुर्जा कट मरे ” के शीर्षक आधारित नाटक मे महान साहित्यकार जयशंकर प्रसाद व कविवर गोपाल दास नीरज जी की कविताओं को आधार बनाया गया है। नाटक मे राष्ट्र के लिए समर्पण, त्याग व बलिदान के लिए प्रेरणा के साथ -साथ ही एक नारी के संघर्ष एवं लक्ष्य प्राप्ति संघर्ष देखने को मिलेगा।
नाट्य मंचन के साथ विभिन्न क्षेत्रो मे विशिष्ट योगदान देने वाली विभूतियो को सम्मानित भी किया जायेगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!