मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। घने कोहरे के कारण आधा दर्जन से अधिक बस और कारें आपस में टकरा गईं, टक्कर के बाद आग लग गई, जिसमें कई लोग झुलस गए और दर्जनों घायल हो गए। प्रशासन के अनुसार हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है जबकि 30 लोग घायल हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।








