Tuesday, December 9, 2025
spot_img
13 C
Lucknow
Tuesday, December 9, 2025
spot_img
Homeप्रदेशमहर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर महानगर अध्यक्ष आनंद दिवेदी कार्यकर्ताओं के...

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर महानगर अध्यक्ष आनंद दिवेदी कार्यकर्ताओं के साथ वाल्मीकि की प्रतिमा पुष्पांजलि अर्पित की

महाकाव्य रामायण के रचनाकार आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयन्ती के शुभावसर पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सांसद अनूप वाल्मीकि, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, सहित बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग हजरतगंज परिवर्तन चौक स्थित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भूपेंद्र सिंह और नेताओं ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके नमन किया और आयोजित हवन, पूजन एवं माल्यार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर हवन पूजन किया।बृजेश पाठक ने कहा कि उनकी जयंती के पावन अवसर पर महर्षि वाल्मीकि को नमन करता हूं। महर्षि ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को रामायण के माध्यम से घर-घर पहुंचने का कार्य किया।आज हम घर-घर भगवान श्री राम जी के चरित्र को पूजते हैं।महापुरुष महर्षि वाल्मीकि जी को उत्तर प्रदेश के 25 करोड लोगों की ओर से हृदय की गहराइयों से श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं महर्षि वाल्मीकि जी ने करुणा दया और परस्पर सहयोग की भावना से महाकाल रामायण की रचना की। आज पूरी दुनिया उसका अनुसरण कर रही है महर्षि वाल्मीकि जी से हमें सीख मिलती है हमारे अंदर की प्रतिभा किसी समाज की मोहताज नहीं है महर्षि वाल्मीकि जी ने पूरी दुनिया को भाईचारे का संदेश दिया कि पूरी दुनिया उनकी स्मृतियों को नमन करती है।
हमारी सरकार वाल्मीकि समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है भारतीय जनता पार्टी वाल्मीकि समाज को अपने परिवार का सदस्य मानती है।प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा रामायण के रचनाकार आदि महाकवि जी की जयंती के अवसर पर नमन करता हूं।रामायण के माध्यम से देश के 140 करोड़ को राम के जीवन से परिचित कराया कि व्यक्ति का अतीत कितना भी संघर्षमय हो, भक्ति और तपस्या से वह मुक्ति प्राप्त कर सकता है।प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार महर्षि वाल्मीकि रामायण के आधार पर देश के शासन व्यवस्था चल रही है जिसमें समाज के सभी वर्गों को बिना किसी भेदभाव और जाति मत संप्रदाय के भेदभाव के सबको जोड़कर के देश के विकास के लिए संकल्पित होकर आगे बढ़ रहे हैं।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में सदस्य, विधान परिषद मुकेश शर्मा , पूर्व सांसद अशोक वाजपेयी, कमल वाल्मीकि, सदस्य विधान परिषद रामचंद्र प्रधान ,प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि,उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि जी, संतोष वाल्मीकि, रिषी कुमार वाल्मीकि वीर सिंह ,रवि वाल्मीकि , करन दीवान एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!