लखनऊ राजधानी के सभी ऐतिहासिक स्थलों एवं हैरिटेज क्षेत्रों का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में नगर निगम लखनऊ के सभी अधिकारियों द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ प्रदेश की राजधानी के सभी ऐतिहासिक स्थलों एवं हैरिटेज एरिया का स्थलीय निरीक्षण किया गया।साथ ही यहां पर्यटकों के लिए लागू समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इस उद्देश्य से किया गया निरीक्षण छोटा व बड़ा इमामबाड़ा इत्यादि ऐतिहासिक इमारतों व स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,यहां की पार्किंग व्यवस्था, यहां पर्यटकों के उठने बैठन व घूमने के इंतज़ामों सहित तमाम व्यवस्थाओं को देखा गया।व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के साथ ही व्याप्त खामियों को जल्द से जल्द डोर किये जाने के निर्देश दिए गए।लखनऊ के समस्त ऐतिहासिक स्थलों पर साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के साथ जरूरी निर्देश दिए गए।निरीक्षण अभियान के दौरान नगर आयुक्त के साथ ही अपर नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी ज़ोन 02 व ज़ोन 06 व अन्य अधिकारियों सहित स्थानीय पुलिस शामिल रही।
राजधानी के सभी ऐतिहासिक स्थलों एवं हैरिटेज क्षेत्रों का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
RELATED ARTICLES