Tuesday, December 9, 2025
spot_img
13 C
Lucknow
Tuesday, December 9, 2025
spot_img
Homeप्रदेशराजनाथ सिंह वीरांगना शहीद ऊदा देवी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे

राजनाथ सिंह वीरांगना शहीद ऊदा देवी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे

लखनऊ से सांसद केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 15 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार प्रातः 11:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।एयरपोर्ट से सदर जाएंगे और वहां संस्कृत पाठशाला ऑडिटोरियम में और शाम को 4:00 बजे राजाजीपुरम में राजकुमार चिल्ड्रन एकेडमी में “वरिष्ठ कार्यकर्ता जन संवाद” कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उसके बाद राज्यसभा सांसद संजय सेठ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास जाएंगे।

अगले दिन रविवार को अपराह्न 12:00 बजे सेक्टर 19 पासी चौराहा वृंदावन कॉलोनी में शहीद वीरांगना ऊदा देवी के शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे।कार्यक्रम के उपरांत अपराह्न 1:00 बजे वृंदावन कॉलोनी से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 01:20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!