Wednesday, February 5, 2025
spot_img
27.2 C
Lucknow
Wednesday, February 5, 2025
spot_img
Homeप्रदेशउत्तर प्रदेशलखनऊ महानगर में अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में मंडल स्तर पर...

लखनऊ महानगर में अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान कार्यशालाओं का आयोजन किया गया

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1 सितंबर से आरंभ सदस्यता अभियान को बूथ स्तर पर प्रभावी ढंग से चलने के उद्देश्य से लखनऊ महानगर में अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।

कैंट विधानसभा मंडल 2 में भगवान बक्श सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भारत माता की आन बान शान की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जाति धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर पार्टी को सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी बनाने के लिए कार्य करेगा। घर-घर जाकर देश हित में कार्य करने के इच्छुक लोगों को पार्टी से जोड़कर पार्टी को और सशक्त बनाने का कार्य करना है। अभियान में हमें पुराने कार्यकर्ताओं को तो सदस्य बनना ही है साथ ही नए सदस्यों को भी पार्टी से जोड़ने का काम करना है। भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसमें परिवारवाद और पक्षपात से हटकर काम करने वाले हर कार्यकर्ता को पार्टी में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का समान अवसर मिलता है।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी की कार्य शैली से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में जुड़कर लोग देश सेवा और विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपना योगदान देना चाहते हैं जिसके लिए हम सभी घर-घर पहुंच कर उनको 880000 2024 पर मिस्ड कॉल दिलाकर पार्टी से जोड़ने का कार्य करना है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि एमएलसी मुकेश शर्मा,विधायक ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी गुड्डू, हर शरण लाल गुप्ता, मानसिंह, सुधाकर त्रिपाठी, महामंत्री राम अवतार कनौजिया, अभिषेक खरे,सुनील मिश्रा, राकेश सिंह और पंकज सक्सेना ने विभिन्न मंडलों में आयोजित कार्यशालाओं में अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए पार्टी की योजना की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Verified by MonsterInsights