Tuesday, May 20, 2025
spot_img
37.5 C
Lucknow
Tuesday, May 20, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशउत्तर प्रदेशलखनऊ महानगर संगठन चुनाव कार्यशाला में मंडल चुनाव अधिकारी घोषित

लखनऊ महानगर संगठन चुनाव कार्यशाला में मंडल चुनाव अधिकारी घोषित

लखनऊ महानगर संगठन चुनाव कार्यशाला का आयोजन डालीगंज के मानस मंदिर में किया गया। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए लखनऊ महानगर चुनाव अधिकारी राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक 6 वर्ष में प्राथमिक और सक्रिय सदस्यों का नवीनीकरण करती हैं।सक्रिय सदस्यता नवीनीकरण के साथ ही संगठन पुनर्गठन का कार्य भी किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी में शामिल हम सब परिवार के रूप में कार्य करते हैं। सभी लोग मिलजुल कर संगठन की मजबूत संरचना के लिए बूथ, मंडल और जिला समिति का गठन करेंगे। संगठन चुनाव को विधिवत रूप से कराए जाने के लिए आज लखनऊ महानगर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। भारतीय जनता पार्टी में छोटे से छोटा कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि बनता है और देश का राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री भी बनता है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी संगठन एक परिवार के रूप में कार्य करती है और जिस कारण से भारतीय जनता पार्टी केंद्र और राज्यों में सरकार बनाने में सफल हुई है। सम्बोधन के उपरांत नवीन जैन ने मंडल चुनाव अधिकारियों की घोषणा की।

नीरज सिंह ने कहा कि लखनऊ महानगर ने सदस्यता अभियान में इतिहास रचा है और 5,65000 से अधिक सदस्यों को जोड़कर लखनऊ में ही नहीं पूरा देश में सर्वाधिक सदस्यता करी है। सक्रिय व्यवस्था में भी 5032 की सूची प्रकाशित हो चुकी है। जिसमें लगभग 1500 सदस्य और जुड़ेंगे जिनके फॉर्म का सत्यापन चल रहा है और यह विश्वास है कि सक्रिय सदस्यता में भी लखनऊ महानगर प्रथम स्थान पर रहेगा।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बूथ रजिस्टर बनने पर जोर दिया।भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व 2024 के अर्न्तगत बूथ समितियों का गठन पारदर्शी, लोकतांत्रिक स्थितियों के अनुरूप 15 से 30 नवंबर के बीच तय अवधि में निर्वाचन अथवा सहमति के आधार पर किया जाना है। बूथ समिति में बूथ अध्यक्ष सहित
कुल 12 सदस्य होंगे।
क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने कार्यशाला के समापन संबोधन में सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण करने बताया कि पूर्व मंडल 4 से मंडल अध्यक्ष सुमित खन्ना को सर्वाधिक 407 सक्रिय सदस्य,पश्चिम मंडल 3 से अरविंद मिश्रा को 344 और सरोजिनी नगर मंडल 2 से शिव शंकर विश्वकर्मा को 306 सक्रिय सदस्य बनाने के लिए उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अंगवस्त्र और पुष्प कुछ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यशाला में लखनऊ से प्रदेश, अवध क्षेत्र और लखनऊ महानगर पदाधिकारी सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री और मोर्चे के अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Verified by MonsterInsights