Tuesday, January 13, 2026
spot_img
8 C
Lucknow
Tuesday, January 13, 2026
spot_img
Homeप्रदेशलखनऊ में कोहरे के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रद्द...

लखनऊ में कोहरे के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रद्द हुए मैच के टिकट के पैसे होंगे वापस

लखनऊ लखनऊ में कोहरे के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रद्द हुए मैच के टिकट के पैसे होंगे वापस।उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने ऑफलाइन टिकट खरीदने वाले दर्शकों के लिए टिकट रिफंड को लेकर आधिकारिक सूचना जारी की है। जिन दर्शकों ने मैच के टिकट ऑफलाइन माध्यम से खरीदे थे, वे तय तारीखों में निर्धारित स्थान पर जाकर अपना रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।

रिफंड से जुड़ी अहम जानकारी

तारीखें: 20, 21 और 22 दिसंबर 2025

समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

स्थान: गेट नंबर-2 बॉक्स ऑफिस, इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ

रिफंड प्रक्रिया

स्टेडियम में विशेष रिफंड काउंटर लगाए जाएंगे।ऑफलाइन टिकट धारकों को स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है।

दर्शकों को अपने साथ:

मूल फिजिकल टिकट सरकारी पहचान पत्र (ID) की एक प्रति बैंक डिटेल्स लानी होंगी।काउंटर पर उपलब्ध रिफंड फॉर्म को सही व पूर्ण जानकारी के साथ भरना होगा।भरे हुए फॉर्म के साथ मूल टिकट जमा करना अनिवार्य है।सभी दस्तावेजों की जांच के बाद रिफंड की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

रिफंड कैसे मिलेगा

सफल सत्यापन के बाद रिफंड की राशि सीधे दर्शकों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।सभी रिफंड दस्तावेजों की जांच के बाद ही जारी किए जाएंगे।उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने दर्शकों के धैर्य, सहयोग और समझदारी के लिए आभार व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -
Google search engine
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!