लखनऊ में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बाद सजावट में लगे गमले चोरी होने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद जिम्मेदार विभाग ने थाने में लिखित शिकायत दे दी है और अब एफआईआर दर्ज करने की तैयारी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए गमला उठाने वालों की पहचान की जा रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी ऐसे मामलों पर सख्त चेतावनी दे चुके हैं। पुलिस का कहना है कि पहचान होते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।









