होटल होमटेल शालीमार ग्रैंड आलमबाग लखनऊ में राज्यसभा सांसद संजय सेठ द्वारा आयोजित नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म व्यापारी संवाद संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी उपस्थित रहे ।
बैठक का संचालन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर अध्यक्ष अभिषेक खरे ने किया तथा स्वदेशी अभियान ,आत्मनिर्भर भारत और नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म पर विषय प्रस्तावना रखी । आयोजक राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सेवक के रूप में शासन के 2014 से अब तक की उपलब्धियां का व्याख्यान किया । अपने उद्बोधन में राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया है भारत वर्तमान में मोदी जी के नेतृत्व में चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था है जो अगले वर्ष नंबर तीन की अर्थव्यवस्था बन जाएगी । मुख्य अतिथि आनंद द्विवेदी ने कहा कि हम सबको स्वदेशी अपनाना है ,स्वदेशी अपनाकर भारत आत्मनिर्भर होगा और आत्मनिर्भर भारत बनाने के उपरांत ही हम 2047 में विकसित भारत के अपने संकल्प को पूर्ण करेंगे । इनकम टैक्स विशेषज्ञ चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप टंडन ने कहा कि इनकम टैक्स में 12 लाख तक की छूट मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत है तथा आने वाले समय में इससे टैक्स भरने वालों की संख्या में इजाफा होगा । जीएसटी मामलों के जानकार चार्टर्ड अकाउंटेंट ऋषभ मिश्रा ने भारत सरकार के नए जीएसटी रिफॉर्म को ऐतिहासिक निर्णय बताया । उन्होंने कहा कि इस नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म से होने वाले जीएसटी लाभ के कारण लोगों में खर्च करने की क्षमता बढ़ेगी ।
लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि एक राष्ट्र एक टैक्स कानून व्यापारियों पर भी लागू होना चाहिए । बैठक में प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद संजय सेठ ,लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभिषेक खरे,अमरनाथ मिश्रा ,राजेंद्र अग्रवाल,घनश्याम अग्रवाल ,,श्याम मूर्ति गुप्ता, अजय त्रिपाठी मुन्ना ,मनीष गुप्ता विशाल अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे ।








