लखनऊ के विकास को गति देने के उद्देश्य से 14 फरवरी 2025 (शुक्रवार) को 441 करोड़ रुपये की लागत से बने दो महत्वपूर्ण ओवरब्रिज का लोकार्पण किया जाएगा। यह कार्यक्रम मिनी स्टेडियम, विकासनगर, लखनऊ में आयोजित होगा, जिसमें देश के यशस्वी रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
यह ओवरब्रिज परियोजना शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे लाखों लोगों को प्रतिदिन लाभ मिलेगा। इस अवसर पर शहर के प्रमुख जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं आम नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।