Friday, March 6, 2026
spot_img
34.8 C
Lucknow
Friday, March 6, 2026
Homeप्रदेशलखनऊ वीमेन्स एसोसिएशन ने मनाया 98 वाॅ स्थापना दिवस

लखनऊ वीमेन्स एसोसिएशन ने मनाया 98 वाॅ स्थापना दिवस

लखनऊ 18 फरवरी राजधानी की सबसे पुरानी महिलाओं की संस्था लखनऊ वीमेंस एसोसिएशन का 98वां स्थापना दिवस आज धूमधाम से मनाया गया।डा.सरोजनी सक्सेना के मंच संचालन मे नीरा मिश्रा ने स्वागत गीत से प्रारम्भ किया । अध्यक्ष प्रतिमा बाजपेई ने मुख्य अतिथि डा. संगीता कोटवाल अंग्रेजी संकायाध्यक्ष नवयुग डिग्री कॉलेज. का परिचय कराते हुए कहा की आप के द्वारा युवाओ को नवीन तकनीक के जरिये आगे बढाया है। डाॅ रश्मि सोनी शिक्षाशास्त्र संकायाध्यक्ष जय नरायन डिग्री कॉलेज कोरोना काल से युवाओ बुजुर्गो की काउन्सिल करके जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रही है।
सहायक सचिव कमल गुप्ता ने ऐसोसिएशन के द्वारा वर्ष भर किये जाने वाले सांस्कृतिक, साहित्यिक समाजिक क्रियाकलापो से परिचित कराया। लखनऊ नगर निगम के द्वारा ऐसोसिएशन के परिसर मे संचालित बालवाड़ी के नन्हे बच्चों द्वारा प्रार्थना गीत और नृत्य प्रस्तुत किया।
98वे वर्ष के सुअवसर पर नीरा मिश्रा, इन्दू सारस्वत, अंजू भारती व रंजना शंकर ने सुमधुर स्वरो मे रागिनी अग्रवाल की ढोलक की थाप पर स्थापना गीत गाया।
द्वितीय सत्र मे लखनऊ का मान सम्मान बढाने वाली महिला चिकित्सक डॉ. एस.पी. जैसवार महिला चिकित्सा संकायाध्यक्ष क्वीन मैरी अस्पताल
डॉ. अर्चना सक्सेना, सचिव स्नेहधारा वृद्धाश्रम को सम्मानित किया गया।
ऐसोसिएशन मे लगातार सक्रिय सहयोग के लिए वरिष्ठ सदस्यो मे मंजू सक्सेना , रमा गुप्ता , उमा त्रिगुणायत अध्यक्ष प्रतिमा बाजपेई को सम्मानित किया । संरक्षकों और कार्यक्रम सहयोगियों को मे कुमाऊँ कोकिला विमल पंत , ज्योति कौल अवध लेडिज कलब को विशिष्ट रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्नेहा रस्तोगी ने दर्शनीय भाव नृत्य प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर मनोरमा मिश्र, कमल गुप्ता, मधु रीता सिंह, प्रो डा.उषा सिन्हा, विमल पन्त, सुदर्श बाला ढल सुरभि दुआ, नीलिमा मोहन, पूनम श्रीवास्तव, सरिता अग्रवाल, , रेखा अग्रवाल आदि सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!