लखनऊ श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आए छात्रों के कई मोबाइल फोन चोरी हो गए। यह घटना तब हुई जब छात्रों ने अपने मोबाइल फोन कॉलेज के बाहर खड़ी एक एक्टिवा (UP 32 NS 1894) में रखे थे। परीक्षा के बाद वापस आने पर छात्रों ने अपने मोबाइल गायब पाए, पुलिस मौके पर मौजूद।


