समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने विभागीय निरीक्षण में नायक फिल्म जैसी सख्ती दिखाई, घटिया क्वालिटी का काम मिलने पर जेई को सस्पेंड किया मंत्री ने अफसरों को चेतावनी दी कि जनता के पैसों से हो रहे काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी गुणवत्ताहीन कार्य पर कड़ी कार्रवाई होगी बरेली में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने भोजीपुरा के जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निरीक्षण किया विद्यालय में घटिया टाइल्स का काम देखकर उन्होंने आउटसोर्सिंग पर कार्यरत जूनियर इंजीनियर माज खान को तत्काल निलंबित कर दिया








