सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला, 500 करोड़ वाले बयान पर मचा था बवाल कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्धू पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया है।कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा था कि “कांग्रेस में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपये देने वालों को ही मौका मिलता है”—जिसके बाद राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई थी।विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस ने उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी है।








