ह्यूमैनिटी वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वाधान में रॉयल अकेडमी नियर मधु मेडिकल की सीतापुर रोड खदरा लखनऊ में डॉ इरफान के द्वारा नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन किया गया इस कैंप में भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया तथा निशुल्क जांच का फायदा उठाया इस कैंप के द्वारा लोगों को फिजियोथेरेपी के संदर्भ में जागरूक किया गया तथा इलाज एवं सावधानियां पर जानकारी दी गई स्थानीय लोगों ने इस तरह के मेडिकल कैंप आगे भी आयोजित करने की बात कही क्योंकि पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण यह इलाका कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है एवं जागरूकता क्या अभाव में लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है ह्यूमैनिटी वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के इस प्रयास को स्थानीय लोगों ने अपना सहयोग व समर्थन दिया


संस्था के सचिव शोएब ने हमारे संवाददाता को बताया कि ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी समाज सेवा के कार्य में कई वर्षों से कार्य कर रही है जिसमें मुख्य मुद्दा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे मूलभूत सुविधाओं को वंचित वर्ग के लोगों को उपलब्ध कराने की प्रयास कर रही है इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि उनकी यह संस्थान लखनऊ के कई जगहों पर निशुल्क विद्यालय छोटे बच्चों , कंप्यूटर, ट्रेनिंग सिलाई ,कढ़ाई ,बुनाई, मेहंदी आदि गृह उद्योग का भी प्रशिक्षण दे रही है आज तक इसमें लगभग कई हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध हो चुका है लखनऊ के पिछड़े इलाके जैसे कि ,खदरा वजीरगंज,मौलवी गंज इलाकों में कार्य करने के लिए जनता का भरपूर से मिलता है ,किंतु साथ में उन्होंने यह भी बताया की प्रबुद्ध वर्ग का सहयोग बहुत ही कम है और जैसा कि हम आप सब जानते हैं कि समाज सेवा के लिए सभी का सहयोग बहुत आवश्यक होता है किंतु इसके बाद भी यह संस्था अनवरत कार्य कर रही है अपने संसाधनों को उपयोग में लाकर लोगों को प्रेरित कर रही है जो कि वाकई में सराहनीय कार्य है









