आज आदर्श व्यापारी एसोसिएशन एवं आल इंडिया ज्वेलर्स एंड जेम्स फेडरेशन की एक बैठक शकुंतलम होटल, आशियाना में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में व्यापारी समाज के गौरव श्रीमान अशोक वर्मा जी का लोक जनशक्ति पार्टी (व्यापार प्रकोष्ठ) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सभी पदाधिकारियों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया, इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा जी द्वारा अशोक वर्मा जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ) बनाए जाने पर माननीय चिराग़ पासवान जी का आभार व्यक्त किया और कहा आप के मनोनयन से सर्राफा व्यापारियों की लड़ाई को बल मिलेगा,
आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी द्वारा प्रदेश में धारा 411 & 412 के नाम पर सर्राफा व्यापारियों के पुलिसिया उत्पीड़न का मुद्दा उठाया आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र पहनाकर वर्मा जी का स्वागत किया गया
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अशोक वर्मा जी द्वारा सभी पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित करने का कार्य किया गया* और व्यापारियों की हर समस्या के समाधान के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया, गुजरात के प्रसिद्ध समाजसेवी श्री धर्मेंद्र वर्मा जी ने श्री अशोक वर्मा जी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया,
इस अवसर अवध सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनीष वर्मा उर्फ बन्नू भैया जी, आदर्श व्यापारी के मंडल अध्यक्ष राजकुमार रावत जी, लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मोहित सोनी जी, इंदिरा नगर के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल जी, संरक्षक कमलेश रस्तोगी जी, विजय वैश्य जी, विजय रस्तोगी जी, अजय कुमार जी, वेद राजवंश जी, निशांत दुबे जी, बजरंग सोनकर जी, के के सोनी जी, अंकित सोनी जी, अजीत यादव जी, हरिनारायण वर्मा जी, बबलू रस्तोगी जी, राजकुमार द्विवेदी जी आदि व्यापारी गण मौजूद रहे।









