Friday, November 21, 2025
spot_img
20 C
Lucknow
Friday, November 21, 2025
spot_img
Homeप्रदेशआत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से पार्टी देगी संदेश "हर घर स्वदेशी- घर-घर...

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से पार्टी देगी संदेश “हर घर स्वदेशी- घर-घर स्वदेशी”

सशक्त और समृद्ध भारत निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक “आत्मनिर्भर भारत संकल्प” अभियान चलाया जाएगा। जिसकी लखनऊ महानगर कार्यशाला का आयोजन हलवासिया कोर्ट हजरतगंज में किया गया। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, राज्यसभा सांसद बृजलाल उपस्थित रहे।

त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि अभियान के माध्यम से पार्टी द्वारा देश के हर नागरिक को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।आत्मनिर्भर भारत के तहत हम स्वयं और अपने परिवार को भी आत्मनिर्भर बना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के संकल्प के अनुसार
देश को आत्मनिर्भर भारत बनाकर देश को संपूर्ण दुनिया में सशक्त भारत का निर्माण करना है प्रधानमंत्री जी ने पूरे देश से लोकल फार वोकल का आह्वान किया था और पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
जिस चीन में दिवाली में एक भी घर में दीपक नहीं जलता लेकिन दिवाली पर उसके बने झालर, मूर्तियां और होली में पिचकारियों की खरीद करके उसका पूरा लाभ चीन को दे रहे थे।
वैश्विक परिदृश्य में कभी हमारा मूल्यांकन पाकिस्तान के साथ होता था हमारा देश आर्थिक व्यवस्था में 10वें स्थान पर भी नहीं था आज विश्व में चौथे स्थान पर है।
अब आज हमारी तुलना अमेरिका और चीन से होती है ऐसा तभी संभव हुआ है जब हमने प्रधानमंत्री जी की स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को अंगीकार किया है। आत्मनिर्भर भारत मोदी जी का संकल्प है।

28 से 30 सितंबर के मध्य प्रदेश स्तरीय प्रेस वार्ता और मंडल स्तर की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
7/8 अक्टूबर को जिला स्तर पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा। 16 से 30 अक्टूबर तक युवा और महिला सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं और युवाओं को सीधे लाभ से जोड़ना है।
सोशल इन्फ्लूलेंसर को आमंत्रित करके उसे एंबेसडर बनना है और उनसे स्वदेशी उत्पादकों का प्रचार करवाना है।
आत्मनिर्भर भारत सिग्नेचर वॉल पर स्वदेशी उपयोग का लिखित में संकल्प कराना है।
1 से 15 नवंबर तक प्रोफेशनल सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा जिसमें व्यापारी, शिक्षक, लघु उद्योग, विधि एवं चिकित्सा प्रकोष्ठों के साथ संबंधित प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों को जोड़कर सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।
प्रधानमंत्री जी का मानना है कि जिस उत्पाद को बनाने में हमारे श्रमिकों का पसीना बहा है, भारत की मिट्टी में वस्तु का निर्माण हुआ है ऐसे स्वदेशी उत्पादों के विक्रय और उपयोग के लिए सभी को जागरूक करना है।
युवा मोर्चा द्वारा सभी कॉलेजों में स्वदेशी संकल्प सेमीनार आयोजित किये जाएंगे। स्वदेशी बनाम विदेशी पर संगोष्ठी आयोजित करके चर्चा करानी है। प्रत्येक कॉलेज से आत्मनिर्भर भारत एंबेसडर चुनकर अभियान का प्रतिनिधि बनाना है।
यह सभी कार्य जिला और उसके बाद मंडल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत आज हम स्वदेशी उत्पादों का हजारों करोड़ का एक्सपोर्ट कर रहे हैं।
16 से 30 नवंबर तक स्वदेशी मेला, मंडल स्तरीय युवा और महिला सम्मेलन, एक से 15 दिसंबर तक स्ट्रीट वेंडर और छोटे दुकानदार व स्थानीय कारीगर सम्मेलन और उसके साथ में भारत संकल्प रथ और पदयात्राओं का आयोजन भी किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बैठक में सुधीर हलवासिया, रमेश तूफानी , महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष राकेश सिंह, अभिषेक खरे , मानवेंद्र सिंह, चेतन सिंह बिष्ट, राकेश गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!