आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मण्डल स्वर्णकार समाज के गौरव जनपद कुशीनगर विधायक श्रीमान मोहन वर्मा जी से उनके आवास पर मिला, उनके द्वारा विधानसभा सदन में स्वर्णकार व्यापारियों की सुरक्षा एवं धारा 411 एवं 412 के अंतर्गत स्वर्णकार एवं सर्राफा व्यापारियों के साथ जबरन पुलिसिया उत्पीड़न जैसे मुद्दे उठाये जाने पर उनका आभार एवं धन्यवाद दिया, और उनकी प्रशंसा भी की, और संगठन द्वारा उनको हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया गया.









