Friday, November 28, 2025
spot_img
19 C
Lucknow
Friday, November 28, 2025
spot_img
Homeप्रदेशआनंद द्विवेदी ने "कुंडी खटकाओ" अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया

आनंद द्विवेदी ने “कुंडी खटकाओ” अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने आज (SIR) मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत कैंट विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 208 पर ‘कुंडी खटकाओ अभियान’ में नियमित जनसंपर्क कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं 25 से अधिक घरों पर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित किया एवं उनसे संवाद करते हुए पूछा — “क्या आप गए?”

इस जनसंपर्क के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।

संपर्क के दौरान महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी में मतदाताओं से संपर्क व संवाद के दौरान कहा कि हर नागरिक का वोट लोकतंत्र की आत्मा है।मतदाता सूची में नामांकन एवं सत्यापन प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।
सशक्त राष्ट्र के लिए सशक्त मतदान तंत्र अनिवार्य है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, प्रियंका वर्मा, रामकृष्ण गुप्ता, राजेंद्र सिंह बग्गा सहित बूथ स्तर की टीम, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद किया तथा उन्हें मतदान सूची से जुड़े अद्यतन विवरण एवं प्रक्रिया से अवगत कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!