लखनऊ, कैसरबाग स्थित नवीन मार्केट में एबीवीपी कार्यालय पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने नवनिर्मित एवीबीपी का क्षेत्रीय सचिवालय पहुंचकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धनश्याम शाही से भेट किया।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धनश्याम शाही ने बताया कि नवनिर्मित एबीवीपी का क्षेत्रीय सचिवालय में अभाविप की स्थापना-काल से लेकर वर्तमान तक के सभी महत्वपूर्ण कार्यों का संरक्षित रूप से संकलन किया जाएगा। ये सचिवालय हाईटेक आईटी सुविधाओं से लेस युक्त बनाया गया हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश की एबीवीपी के 14 आयामों की आईटी व्यवस्था का संचालन यही से किया जाएगा। आयाम पर डिस्कशन से लेकर बोर्डकास्ट तक की सुविधा के साथ वाईफाई की व्यवस्था दी गई।
इस अवसर पर महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष धनश्याम दास अग्रवाल, सौरभ वाल्मीकि, अनुराग साहू, अभिषेक खरे, चेतन बिष्ट, दीपक शुक्ला, उपस्थित रहें।









