बेंगलुरु– कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने इंस्पेक्टर गोविंद राजू को चार लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामला चिट फंड फ्रॉड से जुड़ा है जिसमें बिल्डर मोहम्मद अरकम ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि अकरम की मदद करने के बदले इंस्पेक्टर ने यह घूस ली। लोकायुक्त पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।









