लखनऊ 14 february 2026 इष्टा माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा नगर निगम कार्यालय में आयोजित निशुल्क दो दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन । इस आयोजन का उद्घाटन महापौर सुषमा खरगवाल और विधायक ज्ञान तिवारी ने किया।



लखनऊ नगर निगम में आज दो दिवसीय स्वास्थ्य मेला हिस्सा फाउंडेशन के माध्यम से किया गया किसका जिसकी शुरुआत मेयर श्रीमती सुषमा खरगवाल द्वारा किया गया तथा मेयर एवं विधायक ज्ञान तिवारी ने स्वास्थ्य मेले में भाग लेकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया तथा लखनऊ नगर वासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का भी संदेश दिया महापौर सुषमा खरगवाल ने फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं एवं डॉक्टर का विशेष तौर पर धन्यवाद दिया कि उनके अथक प्रयास से यह स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया जिसका लाभ नागरिकों एवं नगर निगम के सभी कर्मचारी अधिकारियों और क्षेत्रवासियों को मिलेगा तथा समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम करने की आवश्यकता पर भी कहा कि स्वास्थ्य प्रगतिशील राष्ट्र की पूंजी है एवं स्वस्थ नागरिक ही देश की प्रगति में निरंतर अपना योगदान दे सकेंगे

आदर्श व्यापारी मंडल भूतनाथ के पदाधिकारियों ने इष्टा माहेश्वरी फाउंडेशन के पदाधिकारियों का फूल माला और पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया।
लोकबन्धु चिकित्सालय के चिकित्सा अधिक्षक डॉ. ए एस त्रिपाठी की टीम ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। ओम डेंटल क्लिनिक कपूरथला लखनऊ के डॉ. विवेक सिंह ने लगभग डेढ़ सौ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान निशुल्क दवा वितरण और रक्त जांच का भी आयोजन किया गया।
इष्टा माहेश्वरी फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट इष्टा माहेश्वरी से एक विशेष साक्षात्कार
इस आयोजन में समाजसेवी मीना भारती,निधि वाजपेई समाज सेविका, रेखा अवस्थी मीडिया प्रभारी अवध क्षेत्र, सुमन लता कुरील क्षेत्रीय उपाध्याक्ष अवध क्षेत्र महिला मोर्चा ,नेहा रस्तोगी अवध क्षेत्र महिला मोर्चा उत्कर्ष वाजपेयी, विनोद गुप्ता, सुमन लता, दिनेश कन्नौजिया, पूरन दास यादव और नगर निगम कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। संयोजक मीना माहेश्वरी और उपाध्यक्ष शिखा सिंह पटेल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
डॉ विनय वर्मा नेत्र सर्जन, डॉक्टर सुरभि रानी ई एम ओ , डॉक्टर विवेक जोशी आयुष चिकित्सक, श्री एस पी उपाध्याय , आर के पांडे ,श्री संजय कुमार दीक्षित नेत्र परीक्षण अधिकारी, श्री महेंद्र प्रताप सिंह , श्री चंदन कुमार ,श्री अमित ,आशीष यादव वार्ड बॉय की टीम ने आज इस विशेष स्वास्थ्य मेला मैं अपनी सेवाएं प्रदान की यह स्वास्थ्य मेला सोमवार 16 फरवरी 2026 को भी नगर निगम मुख्यालय लालबाग लखनऊ में द्वितीय दिन पश्चात संपन्न होगा













