







ईष्टा माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा नगर निगम लखनऊ मुख्यालय परिसर में स्थित त्रिलोकी नाथ हाल में दिनांक 14 एवं 16 फरवरी 2026 में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय महापौर लखनऊ श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी एवं श्री ज्ञान तिवारी जी विधायक सीतापुर की गरिमामई में उपस्थिति रही, इसके अतिरिक्त कुछ अन्य गढ़मान्य व्यक्तियों का भी आगमन हुआ, जिसमें श्री के. पी. मिश्रा जी भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, उत्कर्ष बाजपेई अध्यक्ष अखंड आर्यावर्त समिति एवं इ॓जी. विनोद कुमार गुप्ता जी (पूर्व नौसैनिक) की भी उपस्थित रही।
उक्त कार्यक्रम में लोकबंधु अस्पताल लखनऊ के चिकित्सा अधीक्षक एवं अन्य डॉक्टरों का सहयोग मिला।
उपरोक्त कार्यक्रम में नेत्र रोग विशेषज्ञ, दांत रोग विशेषज्ञ, सामान्य चिकित्सक, आयुष चिकित्सक होम्योपैथिक चिकित्सक, रक्त जांच हेतु पैथोलॉजी विभाग के डॉक्टर एवं विशेष रूप से स्त्री रोग विशेषज्ञ की भी उपस्थित रही जिन्होंने आगंतुक अनेकों महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क औषधि भी प्रदान की साथ ही में अनेकों लोगों ने विभिन्न रक्त जांच हेतु नमूने दिए।
ईष्टा माहेश्वरी फाउंडेशन की संस्थापक मीना माहेश्वरी दीदी जी ने बताया कि महिलाओं में स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता एवं जन कल्याण हेतु अभी अनेकों शिवरो का आयोजन यथा शीघ्र किया जाएगा इसके अतिरिक्त सुएज संस्था द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने हेतु पूरा सहयोग किया गया।
ईष्टा माहेश्वरी फाउंडेशन की अध्यक्षा सुश्री ईष्टा माहेश्वरी जी ने बताया कि वह अपनी माता मीना माहेश्वरी जी को अपना प्रेरणा स्रोत मानती हैं और आगे भी अपनी माता जी की भांति सामाजिक कार्यों में समर्पित रहेगी।
ईष्टा माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लखनऊ में नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकीनाथ हाल में आयोजित किया गया आज द्वितीय दिवस पर ईष्टा माहेश्वरी फाउंडेशन के संरक्षक अध्यक्ष श्रीमती मीणा माहेश्वरी जी ने दो दिवसीय स्वास्थ्य के विषय में विस्तृत वार्ता की तथा व्यक्ति के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर जोर दिया तथा यह भी बताया कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम लखनऊ ही नहीं प्रदेश भर में जहां इसकी अत्यंत आवश्यकता होगी वहां की जाएगी ताकि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो स्वास्थ्य सफाई एवं स्वस्थ मस्तिष्क जो कि राष्ट्र निर्माण की कुंजी है हमारे देश को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग करेगी श्रीमती मीना महेश्वरी ने स्वास्थ्य संबंधित अनेक जानकारियां भी इस वार्ता के दौरान बताया से भी अधिक महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति खास तौर पर मानसिक स्वास्थ्य को विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए क्योंकि महिला ही किसी स्वस्थ समाज को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण बात है जो समाज व राष्ट्र निर्माण में बहुत ही आवश्यक है
स्वास्थ्य शिविर उपस्थित डॉक्टर एवं विशेषज्ञों ने लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी व सावधानियां के प्रति पूरी जानकारी दी विभिन्न विशेषज्ञ द्वारा बीमारियों के रोकथाम एवं तत्काल इलाज और सावधानियां पर भी एक विस्तृत जानकारी प्रदान की गई

आज दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में पधारे मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया



श्री के. पी. मिश्रा जी भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य






















दो दिवसीय स्वास्थ्य लेकर अंतिम दिन आज द्वारा स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों को प्रमाण पत्र प्रदान करने वाले विशिष्ट अतिथि ललित कुमार ऊप नगर आयुक्त, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव नगर स्वास्थ्य अधिकारी और ईष्टा माहेश्वरी फाउंडेशन के संरक्षक अध्यक्ष श्रीमती मीणा माहेश्वरी जी एवं अन्य विशिष्ट अतिथि थे


Special thanks to – ADVOCATE.ISHTA MAHESHWARY PRESIDENT ISHTA MAHESHWARY FOUNDATION FOR TODAYS COVERAGE









