Tuesday, July 1, 2025
spot_img
30.5 C
Lucknow
Tuesday, July 1, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिंदुओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान की कड़ी निंदा की है

मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अपने निंदनीय बयान से भारत माता की आत्मा को लहूलुहान करने का कार्य किया है, इसके लिए उन्हें दुनियाभर में फैले करोड़ों हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। हम लोग ये मानते थे कि हो सकता है कि नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी परिपक्व होंगे, मगर खेद होता है कि उनका बयान अभी बचकाने से उबर नहीं पाया है। एक अपरिपक्व बुद्धि का व्यक्ति ही इस प्रकार का बयान देगा।
हिंदू भारत की आत्मा है- योगी
उन्होंने कहा कि हिंदू भारत का मूल समाज है, भारत की आत्मा है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं। हिंदू कोई जाति सूचक या संप्रदाय सूचक शब्द नहीं है। मत और पंथ से अलग भारत की मूल आत्मा है। राहुल गांधी ने हिंदुओं पर जो टिप्पणियां की हैं, वह सत्य से परे भारत की मूल आत्मा को लहूलुहान करने जैसा है। भारत माता को लहूलुहान करने के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Verified by MonsterInsights