आगरा (UP) के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में दिल्ली हाईवे की सर्विस रोड स्थित आरके प्लाजा की दूसरी मंजिल पर चल रहे एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है।
एनजीओ की शिकायत पर एसीपी सुकन्या शर्मा के नेतृत्व में एएचटीयू और न्यू आगरा पुलिस ने छापा मारकर तीन युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया, जबकि चार महिलाओं और एक नाबालिग किशोरी को मुक्त कराया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला ने रुपयों के लालच में अपनी 16 साल की नाबालिग बेटी को भी ग्राहकों के हवाले करने की बात कबूली है।
मामले में स्पा संचालक की तलाश जारी है और प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।









