लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला खिलाड़ियों का कहना है कि न तो उन्हें खाने-पीने की सुविधा दी गई और न ही ठहरने की व्यवस्था हुई।
खिलाड़ियों के मुताबिक मैराथन ₹11,000 की बताई गई थी लेकिन उन्हें ₹1,100 भी नहीं मिले, जबकि मेडल और प्राइज मनी हड़प लेने का भी आरोप लगाया गया है। प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में पहुंचे अनिल अग्रवाल और आयोजकों पर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। खिलाड़ियों ने पूछा है कि आखिर उनके साथ ऐसा धोखा क्यों किया गया।









