Saturday, March 14, 2026
spot_img
23.8 C
Lucknow
Saturday, March 14, 2026
Homeप्रदेशगणतंत्र दिवस के अवसर पर सोशल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा देश भर के...

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोशल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा देश भर के 16 शिक्षक हुए सम्मानित

सोशल रिसर्च फाऊंडेशन कानपुर द्वारा 77वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 दिन सोमवार को ध्वजारोहण के साथ ही साथ एक राष्ट्रीय सेमिनार जन जागरण और मानव अधिकार विषय पर आयोजित की गई। सबसे पहले उपस्थित भद्रजनों ध्वजारोहण और राष्ट्रगान गाया। तत्पश्चात सभागार में उपरोक्त अभिषेक सेमिनार का विधिवत आयोजन शुरू हुआ। मंचासीन अतिथियों में प्रमुख रूप से शिक्षाविद और वरिष्ठ कवि श्री ओम प्रकाश शुक्ला अमिय, जीएसटी विभाग झांसी में तैनात सुपरीटेंडेंट श्री आशीष अवस्थी, सेवानिवृत्ति एसपी विजिलेंस श्री अजय कुलश्रेष्ठ, सेवानिवृत्ति थाना अध्यक्ष श्री भगवान सिंह चौहान एवं हीरालाल वर्मा डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर भावना शर्मा थे। अतिथियों का स्वागत करते हुए मास्टर शौर्य पांडे ने कैसियो पर जन गण मन की मधुर धुन बजाई। कक्षा 9 की छात्रा तेजस्वी मिश्रा ने भी अतिथियों का स्वागत अपनी भाषण द्वारा किया। तत्पश्चात छोटी बच्ची नित्या त्रिपाठी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। मंचासीन अतिथि गणों का स्वागत संस्थान की जनरल मैनेजर भावना निगम, कोषाध्यक्ष दीप्ति मिश्रा, शैलेंद्र पांडे, अरुण तिवारी और कुसुम सिंह अविचल ने अंगवस्त्र पहनाकर और माल्यार्पण कर किया। संस्था के सचिव राजीव मिश्रा ने बताया कि 15 वर्षों से कार्यरत संस्था का इस देश में उच्च शिक्षा में एक स्थापित नाम है। आज इस सेमिनार में चर्चा के साथ ही साथ पूरे देश भर से 16 शिक्षकों का सम्मान भी हो रहा है जिनके नाम क्रमशः डॉ भावना शर्मा कानपुर, डॉ मनोज कुमार देवरिया, डॉ सीमा जैन प्रयागराज, डॉ रश्मि गोयल गाजियाबाद, डॉ पुनीत शर्मा कानपुर, डॉ आफताब सिद्दीकी सीतापुर, डॉ आकांक्षा गुप्ता कानपुर, प्रो ममता सागर बादलपुर, डॉ सुनीता चटोराज कोलकाता, प्रो अरविंद देवांगन अमृतसर, डॉ महावीर प्रसाद टोंक, डॉ शिवेंद्र कुमार दरभंगा, डॉ त्रिवेंद्र कुमार सिंह बदायूं, डॉ आशिमा जैन जयपुर, डॉ हर्ष भारद्वाज अजमेर और डॉ नीतू सोनी जबलपुर से है। छह प्रदेशों से सभी सम्मानितजन ऑनलाइन जुड़कर सेमिनार में भाग ले रहे थे और दो शिक्षक जिन में डॉक्टर भावना शर्मा और डॉक्टर मनोज कुमार सभागार में उपस्थित थे उन्हें मंचासीन अतिथियों द्वारा टीचर्स प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया गया। पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से भर उठा। इसके बाद डॉक्टर मनोज कुमार, डॉक्टर भावना शर्मा, श्री आशीष अवस्थी और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अजय कुलश्रेष्ठ ने जन जागरण और मानव अधिकार पर अपने-अपने विचार रखें। तत्पश्चात सभापति महोदय को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सोशल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा संचालित केवल कविता मंच के तहत आए हुए कवियों ने काव्य पाठ किया। उपस्थित अतिथियों में सर्वश्री नेहा शर्मा, शिखा मिश्रा, डॉ जयप्रकाश प्रजापति अंकुश कानपुरी, डॉ अनुराग बाजपेई, कनक लता सिंह गौर, आनंद पांडे तन्हा, अंजनी, आदित्य कटियार, धीरपाल सिंह धीर, मनीष रंजन त्रिपाठी, अभिषेक अस्थाना, राजा हसन, अजीत सिंह राठौर, आचार्य राम सिंह विकल, अशोक गुप्ता अचानक, महेंद्र विश्वकर्मा, विनोद पांडे, शैलेंद्र पांडे, गौरव त्रिपाठी, सीमा दीक्षित, रचना त्रिपाठी, कृष्ण गोपाल तिवारी, आदेश बाजपेई, कुक्कू मिश्रा, शुभम तिवारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!